अमरोहा : कंप्यूटर ऑपरेटर से ठगी का प्रयास, बेटे को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। डीआईओएस कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर को कॉल कर ठगी का प्रयास किया गया। उनके बेटे के दोस्तों के नोएडा में दुष्कर्म मामले में पकड़े जाने की बात कहकर पैसे की मांग की। जिसके बाद पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

अमरोहा में साइबर ठगी के शिकार बढ़ते जा रहे हैं। पहले शिक्षक विधायक डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लों को ठगी का प्रयास किया गया। अब बुधवार को डीआईओएस कार्यालय में तनाव कंप्यूटर ऑपरेटर कमल सिंह को फोन कर ठगी का प्रयास हुआ। दरअसल बुधवार की सुबह वह अपने कार्यालय पर मौजूद थे। तभी उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। रिसीव करते ही कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम विजय शर्मा एसएचओ थाना नोएडा बताया। कहा कि आपके बेटे के दोस्तों ने यहां एक नाबालिक से रेप किया है। जिसमें आपके बेटे का भी नाम है।

कमल सिंह ने कॉलर से कहा कि उनका बेटा नोएडा में पढ़ता ही नहीं है। तब कॉल करने वाले विजय शर्मा ने उनसे कहा कि उसके साथियों ने ही आपका नंबर बताया है। 30 हजार का ट्रांसफर कर दो वरना आपके बेटे को गिरफ्तार करने आ रहा हूं। यह बात सुनकर कमल सिंह ने कहा कि वह एसपी से शिकायत करने जा रहे हैं। तभी अपराधी ने कॉल कट कर दी। इसके बाद पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

ये भी पढ़ें : पत्नी अर्धनग्न अवस्था में तो पति का रस्सी पर लटका मिला शव...पुलिस बोली - शाम के वक्त फोन पर बताया की चार लोगों ने पकड़ लिया है,जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार