पुलिस कर्मी ने नहीं पहना हेलमेट, कटा 18 हजार रुपए का चालान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट पहने जा रहे एक पुलिस कर्मी पर यातायात पुलिस ने 18 हजार रुपये का चालान किया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई जिसमें एक पुलिस कर्मी को मोटरसाइकिल के पीछे बैठे हुए और बिना हेलमेट पहने देखा जा सकता है। 

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर ‘हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट’ नहीं लगी थी, और बीमा तथा प्रदूषण प्रमाणपत्र भी नहीं था। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने उस पुलिस कर्मी पर 18 हजार रुपए का चालान किया है। 

ये भी पढ़ें -मेरठ: जिम ट्रेनर ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट...FIR

संबंधित समाचार