मेरठ: जिम ट्रेनर ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट...FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। मेरठ के सदर थाना क्षेत्र में एक जिम में वर्कआउट करने वाली नाबालिग छात्रा ने जिम ट्रेनर पर होटल के कमरे में खुद के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

आरोप है कि एक्सरसाइज के दौरान जिम ट्रेनर छात्रा के प्रति बदनीयती रखता था। लेकिन, छात्रा इसे नजरअंदाज करती रही। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन जिम ट्रेनर उसे डरा-धमका कर अपने साथ रोडवेज बस स्टैंड के सामने एक होटल में ले गया। 

जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, किसी को कुछ बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। बुधवार को एक वकील के साथ सदर थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। 

ये भी पढ़ें- मेरठ: कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या, दुकान के पास प्लॉट में पड़ा मिला शव

संबंधित समाचार