कासगंज: होटल में रंगरेलियां मना रही थी डॉक्टर पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO

कासगंज/पटियाली,अमृत विचार: अपने दोस्तों के साथ होटल के एक कमरे में रंग रेलियां मना रही थी। जब पति को भनक लगी तो उसने डॉक्टर पत्नी को युवकों सहित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। तीनों की जमकर पिटाई की। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

एक पति ने अपनी डॉक्टर पत्नी को होटल में दो लड़कों के साथ पकड़ लिया। आपत्तिजनक स्थिति में मिलने के बाद पति ने पत्नी और दोनों लड़कों की जमकर धुनाई की। साथ में परिवारवालों ने भी खूब पीटा। पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ और दोनों लड़कों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया जाता है कि दोनों युवक गाजियाबाद के रहने वाले हैं। पटियाली क्षेत्र के एक होटल में यह रंग रेलियां मना रहे थे। पति ने  डॉक्टर पत्नी पर शराब पीने और सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है, महिला दो लड़कों के साथ होटल के कमरे के बाथरूम में दिखाई पड़ रही है। वहीं पर उसका पति अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पहुंच जाता है। वो अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर नाराज हो जाता है। पहले पत्नी को थप्पड़ मारता है। फिर लड़कों को घूसें मारता है।

उसके बाद परिवार के लोग भी दोनों लड़कों को मारने लगते हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंचती है और डॉक्टर सहित दोनों युवकों को थाने ले गई है।

पति बोला पत्नी के कई लड़कों से हैं अवैध संबंध
बता दें, होटल में पकड़ी गई महिला डॉक्टर कासगंज के पटियाली क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है। महिला के पति के मुताबिक उसकी शादी साल 2013 में हुई थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के युवकों के साथ अवैध संबंध थे। पत्नी समझाने और ससुराल में शिकायत करने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। दोनों पति-पत्नी करीब एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कासगंज: कस्बा अमांपुर में पॉलीथिन के विरुद्ध नगर पंचायत ने चलाया अभियान, दुकानदारों में मची खलबली

संबंधित समाचार