मिथुन के बेटे मिमोह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप की जांच कर रही मुंबई पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और अभिनेता महाअक्षय उर्फ मिमोह के खिलाफ एक महिला ने शनिवार को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दयानंद एच बांगर ने बताया, “हमने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रहे हैं।” पुलिस सूत्रों के …

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और अभिनेता महाअक्षय उर्फ मिमोह के खिलाफ एक महिला ने शनिवार को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दयानंद एच बांगर ने बताया, “हमने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रहे हैं।”

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वह 2015से महाक्षय के साथ रिलेशनशिप में थी और उनकी मां ने दोनों की शादी कराये जाने का वादा किया था। पिछले चार साल से महाक्षय ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये रखा और जब वह गर्भवती हो गयी तो उस पर गर्भपात करा लेने के लिए दबाव डाला , लेकिन उसके इंकार किये जाने पर उसे कुछ गोलियां दी गयी और बच्चे का गर्भपात करा दिया गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि अभिनेता की पत्नी योगिता बाली ने भी उसे मामला खारिज करने की धमकी दी है।

महिला ने यह भी दावा किया कि जब वह पुलिस में शिकायत दर्ज करने वाली थी तो मिमोह की मां ने उसे धमकाया। 36 वर्षीय मिमोह का 2018 में टेलीविजन अभिनेत्री मदालसा शर्मा से विवाह हुआ था। मिमोह ने 2008 में ‘जिमी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साथ ही ‘हॉन्टेड 3 डी’, ‘लूट’ और ‘इश्केदारियां’ आदि फिल्मों में अभिनय किया।

 

संबंधित समाचार