Unnao Murder: युवक की हत्या कर शव को जलाया...एडिशनल एसपी व सीओ ने पहुंचकर की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में हत्या कर युवक के शव को जलाया

उन्नाव, अमृत विचार। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के न्योतनी कस्बे के बाहर झोपड़ी बना कर रह रहे एक युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक का शव झोपड़ी में रखकर उसमें आग लगा दी। सुबह ग्रामिणों ने झोपड़ी में अधजला शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर एडिशनल एसपी, सीओ समेत थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा न्योतनी के मोहल्ला गांधी नगर निवासी सुशील मौर्य (35) पुत्र रामपाल मौर्य बीते 10 वर्षों से कस्बे के बाहर एक आम की बाग में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। बीती रात अज्ञात लोगों ने सुशील की धारदार हथियार से हत्या कर शव झोपड़ी के नीचे रखकर जला दिया। 

शव से कुछ दूरी पर खून पड़ा हुआ था, जिस कारण ग्रामीणों में चर्चा है कि पहले युवक की किसी धारदार हथियार से हत्या की गयी है और उसके बाद गुनाह छुपाने के लिये शव झोपड़ी में रख कर जला दिया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एडिशनल एसपी प्रेमचंद्र, सीओ संतोष सिंह, थाना पुलिस फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक सुशील की 20 वर्ष पहले शादी हुई थी। अनबन के चलते पत्नी ने सुशील पर केश कर दिया था। जिस कारण सुशील 3 वर्ष जेल में भी रहा था। मृतक के बेटेअनमोल व सौम्य है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एडिशनल एसपी प्रेमचंद ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

ये भी पढ़ें- कन्नौज लोकसभा सीट से प्रत्याशी अखिलेश यादव व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने की जनसभा, बोले- UP में BJP की होगी सबसे बड़ी हार

संबंधित समाचार