हरदोई: ऑनलाइन ठगी करने वाले चार विदेशी ठग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले चार विदेशी ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह चारों नाइजीरिया के युवक ऑनलाइन ठगी कर भोले भाले लोगों को शिकार बनाते थे। हरदोई में रहने वाली एक महिला इन विदेशी ठगों का शिकार हुई थी, जिसकी शिकायत पर कार्यवाही करते हुए हरदोई पुलिस ने …

हरदोई। हरदोई पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले चार विदेशी ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह चारों नाइजीरिया के युवक ऑनलाइन ठगी कर भोले भाले लोगों को शिकार बनाते थे। हरदोई में रहने वाली एक महिला इन विदेशी ठगों का शिकार हुई थी, जिसकी शिकायत पर कार्यवाही करते हुए हरदोई पुलिस ने दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हरदोई पुलिस व एसटीएफ के संयुक्त प्रयासों द्वारा हुई इन ठगों की गिरफ्तारी की गई है। इन शातिरों ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिये हरदोई की एक महिला को ठगी का शिकार बनाया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमाम फर्ज़ी पासबुक, मोबाइल फोन व अन्य ठगी में इस्तेमाल करने वाली चीजें बरामद की हैं।

संबंधित समाचार