परशुराम जन्मोत्सव : हरदोई में धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के आयोजन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर नगर में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ श्रीश चंद्र बारात घर पर संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम का पूजन कर किया गया। 
  
शोभायात्रा नगर के श्रीश चंद्र बारात घर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों नुमाइश चौराहा, बावन चुंगी, रामदत्त चौराहा, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, लखनऊ चुंगी, रेलवेगंज से होते हुए जिन्दपीर चौराहे से निकलकर जेल रोड होते हुए श्रीश चंद्र बारात घर पर सम्पन्न हुई। जिसके पश्चात बारात घर के सामने संगठन द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा संगठन के जिला संरक्षक उमेश मिश्रा, जिला संयोजक रंजीत शुक्ला, जिला महामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष गौरव शुक्ला, अंकुर मिश्रा, ऋषिकांत मिश्रा, सतेंद्र मिश्रा, सतेंद्र तिवारी, अमित अग्निहोत्री, कुलदीप मिश्रा, नीरज मिश्रा, दुर्गा प्रसाद मिश्रा,पुनीत मिश्रा,प्रांजल, कमलेश अवस्थी, शोभित,आकाश तिवारी, अभिषेक तिवारी, मुनि मिश्रा, अमित त्रिवेदी रानू, आदर्श दीपक मिश्रा, अम्बुज शुक्ला, शैशव त्रिपाठी आचार्य हिमांशु मिश्रा सहित हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -Kanpur में राहुल बोले- मोदी ने अडानी को सौंपा देश का खजाना और आपसे कहते पकौड़ा बेचो, अखिलेश ने कहा- चौथा चरण करेगा BJP का बैलेंस खराब

संबंधित समाचार