अमरोहा : शादी से पहले युवती की हार्ट अटैक से मौत, बुआ ने सदमे में तोड़ा दम...बग्घी चलाने वाले की भी थम गई सांस
अमरोहा। जिले में शादी से एक माह पहले 20 वर्षीय युवती की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण उसकी भी जान चली गई। बताया जा रहा है कि उन्हें भी हार्ट अटैक आया था। परिवार में हुई दो मौत से परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। वहीं बरात चढ़त के दौरान डीजे की धमक से दूल्हे के बग्घी के चालक की हार्टअटैक से मौत हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को फरहीन खाना की तबीयत बिगड़ गई। उसके सीने में दर्द उठा और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अचानक हुई युवती के मौत से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी मौत की सूचना पर रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। इस दौरान बिजनौर के कस्बा शेरकोट निवासी 55 वर्षीय उसकी बुला फूल बी पत्नी बाबू भी पहुंची थीं। फरहीन की मौत के सदमे में अचानक उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन वहां पहुंचते ही उनकी भी मौत हो गई।
बग्घी चालक की हार्ट अटैक से मौत
वहीं बुरावली में बग्घी चालक की बारात चढ़ाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह मामला रहरा थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को जयचंद की बारात बुरावली आई थी। दोपहर में बैंड बाजे व बग्घी से बारात चढ़ाई जा रही थी। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई खादर निवासी बग्घी चालक विजय उम्र 48वर्ष पुत्र लल्लू के दिल में दर्द हुआ। तबियत बिगड़ गई। बारातियों ने बग्घी चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विजय को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। विजय की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें: अमरोहा : कांच की गोली निगलने से मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
