अमरोहा : कांच की गोली निगलने से मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आदमपुर, अमृत विचार। कांच की गोली निगलने से मासूम की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बच्ची की मौत से स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। तहसील क्षेत्र के गांव ओगपुरा निवासी सतीश की 11 माह की बेटी अंशु गुरूवार की शाम घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते समय उसने कांच की गोली निगल ली। जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन बच्ची को आदमपुर के निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे।
हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने संभल रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार को उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका तीन भाई बहन में सबसे छोटी थी। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बग्घी चालक की हार्ट अटैक से मौत
बुरावली। बग्घी चालक की बारात चढ़ाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह मामला रहरा थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को जयचंद की बारात बुरावली आई थी। दोपहर में बैंड बाजे व बग्घी से बारात चढ़ाई जा रही थी। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई खादर निवासी बग्घी चालक विजय उम्र 48वर्ष पुत्र लल्लू के दिल में दर्द हुआ। तबियत बिगड़ गई। बारातियों ने बग्घी चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विजय को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। विजय की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
ये भी पढे़ं : अमरोहा : छात्र को बस से उतार कर हॉकी व डंडों से जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
