हरदोई : शादी के लिए जबरन युवती को उठा‌ ले गए युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने‌ दो के खिलाफ केस दर्ज करते हुए शुरु की जांच

अमृत विचार, हरदोई। छोटी बहन के साथ खेत पर जा रही एक 20 वर्षीय युवती को वहां बोलेरो से पहुंचे युवक जबरन शादी करने के इरादे से उठा ले गए। 22 अप्रैल के बाद से अभी तक उसका कोई सुराग़ नही लग सका। पुलिस ने दोनों युवको के खिलाफ धारा 366 के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

बताया गया है कि 22 अप्रैल को टड़ियावां थाने के एक गांव की 20 वर्षीय युवती अपनी छोटी बहन के साथ नाश्ता-पानी ले कर खेत पर जा रही थी। उसी बीच जनकापुर मजरा सिहौना निवासी अनुराग पुत्र सुजीत और रोहित पुत्र चन्द्रप्रकाश वहां बोलेरो से पहुंचे और युवती को ज़बरदस्ती बोलेरो में उठा कर डाल लिया और भाग निकले,उसकी बहन के शोर मचाने पर वहां आस-पड़ोस के खेतों में मौजूद लोगों को इस बारे में पता चला।

युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आरोपी आए दिन उसकी पुत्री से छेड़छाड़ किया करते थे। इस बारे उसने घर में बताया भी था,आरोपियो को कई बार समझाने की कोशिश की गई थी,लेकिन फिर भी अपनी आदत से बाज़ नहीं आए और ऐसा कर बैठे। इतने दिन बाद भी युवती का कोई सुराग़ नही लग सका। पुलिस ने अनुराग और रोहित के खिलाफ धारा 366 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई मुकुट सिंह यादव को सौंपी गई है।

संबंधित समाचार