बहराइच : हस्ताक्षर बना भाजपा के रोड शो में शामिल हो गया बिजली कर्मचारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोड शो में शामिल बिजली कर्मचारी का वीडियो हुआ वायरल, होगी कार्रवाई 

बहराइच, अमृत विचार। शहर के सिविल लाइन पावर हाउस में टीजी 2 के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी शनिवार को ऑफिस में अपना हस्ताक्षर बनाकर भाजपा के रोड शो में शामिल होने के लिए चला गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधीक्षण अभियंता ने जांच के निर्देश दिए हैं।

इलाहाबाद जिला निवासी अंकलेश यादव शहर के सिविल लाइन पावर हाउस में कर्मचारी है। अंकलेश की तैनाती टीजी टू के पद पर है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो का आयोजन हुआ। इस रोड शो में विद्युत विभाग के कर्मचारी भी शामिल हुआ।

उसने कार्यालय में ड्यूटी के लिए हस्ताक्षर बना दिया, इसके बाद शहर के सिविल लाइन से निकले रोड शो में शामिल हो गया। उसका किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी इसे सरकारी नियम के खिलाफ बता रहे हैं।

इस मामले में बिजली विभाग की अधीक्षण अभियंता सत्य प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो मिला है शिकायती पत्र किसी का मिले तो जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह किसी पार्टी का प्रचार प्रसार करना गलत है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज