रफ्तार का कहर : डिवाइडर से टकराई कार, बैंककर्मी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोहिया अस्पताल के सामने शुक्रवार देर रात हुआ हादसा

अमृत विचार, लखनऊ।  विभूतिखंड थाना अंतर्गत लोहिया अस्पताल के सामने शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहा निजी बैंक कर्मी रोहित कुमार (24)  खिड़की के शीशे से बाहर निकलकर सिर के बल डिवाइडर पर जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मूलत: बिहार के पटना निवासी रोहित कुमार दो वर्ष से आईसीआईसीआई बैंक में काम कर रहे थे। वह जियामऊ में किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार रात रोहित कमता स्थित दोस्त के घर खाना खाने गए थे। वहां से रात करीब डेढ़ बजे कार से घर लौट रहे थे।

रास्ते में लोहिया अस्पताल के सामने तेज रफ्तार में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद एकत्रित राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी लोहिया अस्पताल ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक रोहित के परिवार में दो भाई और एक बहन हैं।

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार होने के कारण हादसा हुआ जिसमें बैंककर्मी की जान गई। कार तेज रफ्तार में होने के साथ शीशा भी खुला था। इसी ये कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में रोहित शीशे से बाहर निकलकर डिवाडडर से टकरा गए। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार का शीशा बंद होता तो जान बच सकती थी।

 

संबंधित समाचार