मुरादाबाद : मंदिर परिसर में बने कमरे की दीवार तोड़कर सामान चोरी, वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा में अज्ञात चोरों ने एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाया है। यहां बने प्राचीन शिव मंदिर मढ़ी में मंदिर परिसर में बने कमरे की दीवार में कूमल कर वहां रखा चार्जिंग बेटरा चुरा ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब मंदिर के पुजारी अजय भट्ट सुबह तड़के मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा की मंदिर परिसर में बने कमरे की दीवार टूटी हुई है। उन्होंने देखा की चार्जिंग बैटरा समेत अन्य समान गायब है। 

पुजारी अजय भट्ट ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ठाकुरद्वारा पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है की चोर धार्मिक स्थल को भी अपना निशाना बना रहे हैं। उन्होंने जल्द ही पुलिस से चोरी का खुलासा करने की मांग की है। उनके मुताबिक धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस गश्त बढ़ा देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : Mother’s Day 2024 : बेटों के आने की उम्मीद में रास्तों को तकतीं मांओं की आंखें

संबंधित समाचार