गोंडा में बड़ी आबादी झेलेगी बिजली संकट, धानेपुर और मेहनौन उपकेंद्र पर चलेगा ये काम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। धानेपुर और मेहनौन उपकेंद्र की बिजली सोमवार को पूरे दिन ठप रहेगी। बिजली विभाग ने इन दोनों उप केंद्रों के तहत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है‌। 

धानेपुर बिजली उप केंद्र के उप खंड अधिकारी (SDO) पियूष सिंह ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र धानेपुर में लगे 5 एमवीए ट्रांसफर्मर की क्षमता वृद्धि की जानी है‌। इसके स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाना है‌। इसको लेकर सोमवार को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक इन दोनों उप केंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आपूर्ति बंद रहने से धानेपुर, बाबागंज, मेहनौन, अलावल देवरिया, याकूबगंज, क़ुतुबगंज समेत ग्रामीण इलाकों में बिजली नहीं रहेगी‌। उन्होने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग बनाये रखने की अपील की है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: हवा के झोंके से गिरी बॉउंड्रीवाल को लेकर फंसे प्रधानाध्यापक, तलब की गई रिपोर्ट

संबंधित समाचार