Bareilly News: भैंस-बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में दबंग युवक ने महिला को लाठी डंडे से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के पास खेत में भैंस-बकरी चराने के विवाद में युवक ने महिला को लाठी-डंडे से पीटा। गांव पट्टी निवासी मीना पत्नी वीरपाल भैंस-बकरी चरा रही थी। इस दौरान भैंस ने एक खेत में लगी चरी खा ली। तभी गांव का ही प्रेमपाल दारू पीकर आ गया और गाली देते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल को रहपुरा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया वहीं तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: रेलवे स्टेशन पर लंगूर का आतंक, यात्री पर हमला कर कान काटकर किया घायल

 

 

संबंधित समाचार