रेल यात्री ध्यान दें, कर्नलगंज-हुजूरपुर-बहराइच संपर्क मार्ग 14 मई तक रहेगा बंद
बहराइच, अमृत विचार। कर्नलगंज बहराइच मार्ग पर स्थित हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग को रेलवे की ओर से विस्तार दिया जाएगा। इसके चलते सोमवार से इस मार्ग पर आम आवागमन बंद रहेगा। मंगलवार शाम को पुनः यातायात बहाल होने की संभावना है।
लखनऊ मंडल रेलवे प्रशासन की ओर से गोंडा बुढ़वल रेल प्रखंड पर तीसरी लाइन बिछाई जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस रेल प्रखंड पर करनैलगंज बहराइच राजमार्ग पर हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग स्थित है। करनैलगंज बहराइच मार्ग पर स्थित रेल क्रासिंग हुजूरपुर को भी विस्तार दिया जाएगा। इसके अलावा सोमवार 13 मई को रात 12 बजे से 14 मई को शाम पांच बजे तक इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे के आईडब्ल्यू अवधेश सिंह द्वारा बताया गया कि पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर तीसरी लाइन बिछाए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके परिप्रेक्ष्य में करनैलगंज -सरयू रेल खंड पर स्थित समपार संख्या 282 स्पेशल पर करनैलगंज- हुजूरपुर बहराइच मुख्य सड़क मार्ग 13 मई की रात्रि 10 बजे से 14 मई को प्रातः 5 बजे तक बाधित रहेगा। ऐसे में लोग इस 24घंटे तक इस मार्ग से आवागमन न करें। जिससे कि उन्हें कोई असुविधा न हो।
ये भी पढ़ें -13 और 14 मई को बाराबंकी में रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, आज अखिलेश करेंगे प्रचार
