बहराइच: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत दो मकानों से 10 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच, अमृत विचार। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हैबतपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और विहिप के सह मंत्री के घर में देर रात को चोर घुस गए। चोरों ने दो लाख से अधिक की नकदी समेत 10 लाख के संपति की चोरी की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
हैबतपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार शुक्ल है। शनिवार रात को वह परिवार संग खाना खा कर कमरे मे सो गये। देर रात पहुंचे अज्ञात चोर दिवाल फांद कर जीने के माध्यम से नीचे से घर में उतर आये। दो कमरे मे परिवार के लोग सो रहे थे, उसमे बाहर से कुंडी लगाकर कमरे मे घुसकर अलमारी का ताला तोड दिया। अलमारी में रखा सोने चांदी के जेवरात हार,जंजीर नथ, माला, पायल समेत करीब दो लाख नगदी पर हाथ साफ कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया की साढू के ट्रैक्टर विक्री का एक लाख पैंतीस हजार रुपया शनिवार को मिला। दुकान व कमरे का किराया पैसा मिला था। सभी पैसा व जेवरात चोर उठा ले गये।
उधर इसी गांव निवासी विहिप जिला सहमंत्री धर्मेन्द्र शुक्ल के घर चोर घर पर पीछे के माध्यम से चढकर घर मे घुस आये गेंहू विक्री का रखा 40 हजार नगदी समेत सोने चांदी का जेवरात चोरी कर ले गये। सभी रविवार सुबह थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि पुलिस ने जांच की है। केस दर्ज कर चोरी के खुलासे का प्रयास किया जायेगा।
ये भी पढ़ें -नहाने के दौरान गंगा नदी में बहा मेरठ का युवक, एसडीआरएफ की टीम ने शुरू की तलाश
