Lok Sabha Election 2024: फर्रुखाबाद में विकास न होने पर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा...बोले- विकास नहीं तो वोट नहीं
फर्रुखाबाद में विकास न होने पर गांव जयसिंह पुर के लोगो ने चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। नवाबगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में विकास न होने से नाराज गांव वालों ने मतदान के बहिष्कार की घोषणा कर दी। गांव वाले मतदान के बहिष्कार का पोस्टर लेकर निकले।
जयसिंहपुर गांव में किसी भी प्रकार का कोई विकास नही हुआ है। न ही नालियों को बनावाया गया है और न ही गलियाें का निर्माण कराया गया है। गांव के शिवनन्दन, राजेश कुमार, पवन कुमार, बाबू सिंह, शबनम सहित अन्य ग्रमीणों ने बताया कि उनके गांव में न तो नालियों को बनवाया गया है और न ही गलियाें को पक्का कराया गया है।
जिससे बरसात में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सफाई कर्मचारी भी नहीं आता है, जिससे नालियों की सफाई भी नही हो पाती है। अगर गांव का विकास नही हुआ तो 13 मई को होने वाले इलेक्शन में ग्रामवासी वोट नहीं करेंगे। इसलिए समस्त ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार कर रहे है।
ये भी पढ़ें- Farrukhabad Crime: मामा ने नाबालिग भांजी की लूटी अस्मत...रो-रोकर पीड़िता ने सुनाई आपबीती, जानिए पूरा मामला
