जावड़ेकर बोले- धारा 370 पर अलगाववादियों के सुर में सुर मिला रही कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मुद्दे पर फिर सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने अनुच्छेद 370 बहाली की मांग उठाई तो भाजपा ने करारा निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर अलगाववादियों की भाषा बोलने का आरोप लगाया है। जावड़ेकर ने कांग्रेस को चुनौती देते …

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मुद्दे पर फिर सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने अनुच्छेद 370 बहाली की मांग उठाई तो भाजपा ने करारा निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर अलगाववादियों की भाषा बोलने का आरोप लगाया है। जावड़ेकर ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि, “अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को वापस लेने की बात बिहार विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में वह लिखकर दिखाएं।” जावड़ेकर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे चीन और पाकिस्तान की प्रशंसा करते हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा, “जो लोग मांग कर रहे हैं कि धारा 370 खत्म करने का फैसला गलत था, इसलिए कांग्रेस वापस लेगी। क्या कांग्रेस बिहार चुनाव के घोषणापत्र में यह कहेगी? 370 हटाने के फैसले का जम्मू कश्मीर सहित पूरे देश की जनता ने स्वागत किया। एक साल में जम्मू कश्मीर में कितनी तरक्की हुई, यह सभी ने देखा है। फिर भी जो थोड़े अलगाववादी हैं, उनके सुर में सुर मिलाकर कांग्रेस बोल रही है।” प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि, “कांग्रेस अब एक संकीर्ण पार्टी बन चुकी है। इसलिए वह देश की जनता की भावनाओं के खिलाफ भूमिका ले रही है।”

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी पाकिस्तान की प्रशंसा करते हैं। किसी भी विषय पर इनको, चीन की प्रशंसा करना अच्छा लगता है। यही कांग्रेस का रूप है।” केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले, “धारा 370 को लेकर संविधान ने भी कहा था कि थोड़े समय में यह चली जाएगी। लेकिन 70 साल रही। धारा 370 हटाने से अलगाववाद खत्म हुआ। वहां दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, ओबीसी सभी समुदायों को आरक्षण का लाभ मिला। देश में जनता के हितों के अनेक कानून कश्मीर में लागू हुए। ये फायदा होकर भी आज कांग्रेस इसके खिलाफ बोल रही है।”

संबंधित समाचार