बदायूं: पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, ससुराल वाले फरार
demo images
संवाददाता, विजय नगला,अमृत विचार: महिला की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन व अंगूठी न देने पर थाना मूसाझाग क्षेत्र की नगर पंचायत गुलड़िया के वार्ड तीन निवासी चीनू (22) की शुक्रवार को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
ससुरालीजन फरार हो गए थे। चीनू के पिता जिला अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के चंपा कॉलोनी निवासी डालचंद्र पुत्र रामचंद्र की तहरीर पर चीनू के पति विकास, सत्यभान, ओमकार और राहुल के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
अपराध निरीक्षक राजीव कुमार व सिपाही गौरव सिंह ने आरोपी विकास को रविवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे गांव मचलई तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- बदायूं: बाइक की टक्कर से संभल निवासी किसान की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ दी तहरीर
