कासगंज: सड़क हादसों की घटनाओं में आधा दर्जन घायल, दो को किया रेफर
कासगंज,अमृत विचार: सदर एवं सोरों कोतवाली क्षेत्र में हुए अलग अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों में से दो गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया है। दोनों मामालो में कोई विधिक कार्यवाही नहीं हुई है। सदर कोतवाली क्षेत्र में बढ़ारी बैस के समीप दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
घटना में जिला एटा के देहात कोतवाली के गांव ब्रह्मपुरी निवासी 22 वर्षीय दिनेश पुत्र फूल सिंह एवं 50 वर्षीय फूल सिंह व अजबपुर निवासी 45 वर्षीय होरी लाल घायल हो गए। घटना में गंभीर रूप से घायल फूल सिंह को अलीगढ़ रेफर किया है। जबकि अन्य दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सोरों कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
इस घटना में सोरों कोतवाली के गांव बरौदा निवासी 35 वर्षीय नंदकिशोर पुत्र बदन सिंह, 60 वर्षीय रेश्मा पत्नी ओमकार एवं जिला बदायूं के थाना उझयानी के गांव पतौरा निवासी 45 वर्षीय शिव सिंह पुत्र बद्रीराम एवं उदयवीर पुत्र जोगेंद्र एवं तथा सोरों कोतवाली के गांव मुसाबली निवासी शराफत घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभरी रूप से घायल शिव सिंह को अलीगढ़ रेफर किया है। सड़क हादसे के दोनों मामलों में कोई विधिक कार्यवाही नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- कासगंज: किशोरी के साथ युवक ने की अश्लील हरकत, एफआईआर दर्ज
