Kannauj: गांगेमऊ पीएचसी पर तड़पती रही महिला, नहीं मिला इलाज, डॉक्टर ने कहा- कुछ आशा कर रहीं फंसाने का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मरीज बोले नियमित 11 बजे के बाद ही अस्पताल पहुंचते हैं डॉक्टर

कन्नौज, अमृत विचार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांगेमऊ पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी के न मिलने से महिला मरीज के पेट दर्द से जमीन पर कराहते रहने का मामला सामने आया है। इलाज न मिलने पर परिजन उसे अन्य अस्पताल लेकर चले गये। यह हाल तब है जब रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाना था। मरीजों ने डॉक्टर के रोज ही 11 बजे के बाद अस्पताल आने का आरोप लगाया है।

रविवार को पीएचसी में नौ बजे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप दोहरे नदारद थे। उमरायपुर्वा गांव निवासी मरीज सीमा नौ बजे अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर नहीं मिले। इससे वह अस्पताल परिसर के गेट पर लेटकर डॉक्टर आने की प्रतीक्षा करने लगी। काफी देर तक प्रतीक्षा करने के बाद भी जब वह नहीं पहुंचे तो और मरीज की हालत खराब होने लगी। इस पर परिजन उसे बाइक पर बैठा कर अन्य अस्पताल ले गये। 

यही नहीं अस्पताल में दो किशोर भी दवा लेने पहुंचे। इसमें एक के नाक तो दूसरे की आंख के पास चोट लगी थी। जानकारी करने पर मरीज ने बताया कि अक्सर डॉक्टर अस्पताल में 11 बजे के बाद आते हैं। इससे मरीजों को समय से इलाज मिलने में दिक्कत होती है। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन होना है। 

इस संबंध में डॉ. प्रदीप दोहरे का कहना है कि कुछ आशा उनके खिलाफ षडयंत्र रच रही हैं। कोई बीमार नहीं था। आशा खुद अपने को बीमार बता कर उनको फंसाने का प्रयास कर रहीं हैं। वह नियमित समय पर अस्पताल पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें- Chitrakoot: तालाब में नहाने गए दो भाइयों की डूबकर मौत; परिजनों में मचा हाहाकार

 

संबंधित समाचार