कुशीनगर: बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन लोगों को मारी गोली, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने तीन लोगों को दिनदहाड़े गोली मार दी, जिसमें दो की मौत हो गई है। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि समउर-तमकुहीराज मार्ग पर बदमाशों ने पहले …

कुशीनगर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने तीन लोगों को दिनदहाड़े गोली मार दी, जिसमें दो की मौत हो गई है। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि समउर-तमकुहीराज मार्ग पर बदमाशों ने पहले एक युवक को दौड़ाकर गोली मार दी। यह घटना देखकर बिहार खुर्द गांव निवासी रामदयाल (58) मछली विक्रेता ने हल्ला मचाया तो उसे भी गोली मार दी गई। इसके बाद तीसरे व्यक्ति ने शोर किया तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। तीनों को गोली मारने के बाद हमलावर बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से फरार हो गए। एक मृतक व  घायल की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार