रामपुर: घरेलू कलह के चलते वृद्धा ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo

सैफनी अमृत विचार: घरेलू कलह के चलते वृद्धा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

मामला थाना क्षेत्र के दनियापुर गांव का है। बताया गया है कि 65 वर्षीय उर्मिला पत्नी पूरन सिंह का शनिवार को अपने परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, इससे नाराज वृद्धा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

वृद्धा की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दे दी,जिसके बाद थाना पुलिस ने महिला का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- बदायूं: घर में हुआ कलेश तो फंदे पर झूल गई परेशान महिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

संबंधित समाचार