Lok Sabha Election: चौथे चरण का मतदान जारी: प्रत्याशी आलोक मिश्रा, रमेश अवस्थी समेत इन हस्तियों ने डाला वोट...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चौथे चरण का मतदान यूपी के 13 जिलों में जारी है। कानपुर में सुबह सात बजे से ही पोलिंग बूथों पर लोगों की लाइनें देखी गई। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। कानपुर में कई बड़ी हस्तियों जिनमें इंडिया गठबंधन प्रत्यासी आलोक मिश्रा, भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने वोट डाला है।

रमेश अवस्थी 1

बीजेपी प्रत्याशी रमेश ने परमट मंदिर में माथा टेक कर डाला वोट

कानपुर बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। 

सुरेंद्र मैथानी

बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अनोखे अंदाज में डाला वोट

लोगों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए अनोखे अंदाज में बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी मतदान करने के लिए पहुंचे। ढ़ोल-नगाड़ो के साथ मतदाताओं को घरों से बाहर निकल कर मतदान करने के लिए जागरूक किया। प्रधानमंत्री ने 13 मई को मतदाता जागरूकता यात्रा निकालने का आवाहन किया था।

सतीश महाना

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने डाला वोट

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया अपने मताधिकार का उपयोग किया। हरजिंदर नगर स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज में अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली। 

आलोक मिश्र

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने परिवार संग डाला वोट

कानपुर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने परिवार के साथ सर्वोदय नगर स्थित अपर श्रम आयुक्त कार्यालय कानपुर में वोट डाला। कानपुर के लेनिन पार्क आलमचंद्र स्कूल में बूथ 148 में लगी लंबी लाइन, अन्य में सन्नाटा पसरा।

अमिताभ बाजपेई

सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने डाला वोट

कानपुर में आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई आज अपनी तीन पीढ़ियों के साथ वोट डालने गए। नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज सर्वोदय नगर में मतदान किया। सपरिवार 9 लोगों ने वोट डाला। अमिताभ बाजपेई की पुत्री शुभी बाजपेई व भतीजी साक्षी बाजपेई ने आज पहली बार वोट डाला। 

वोट परिवर्तन के लिए, वोट महंगाई के खिलाफ, वोट बेरोजगारी के खिलाफ, वोट संविधान बचाने के लिए। कानपुर में सपा के आर्यनगर विधायक ने परिवार के साथ वोट डाला। कानपुर में आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई दिनांक ने सपरिवार नगर निगम स्कूल सर्वोदय नगर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

हसन रोमी

सपा विधायक मो. हसन रोमी ने डाला वोट

कानपुर में सपा विधायक मो. हसन रोमी ने परिवार संग वोट डाला है।

यह भी पढ़ें- LIVE UP Lok Sabha Phase 4 Election: कानपुर नगर में 21.36% और अकबरपुर लोकसभा सीट में 25.63% हुआ मतदान, कन्नौज में BJP विधायक ने पुलिस को दी धमकी

संबंधित समाचार