बरेली: पुलिस ने पकड़े चार डकैत, एक साथी फरार...डकैती डालने की बना रहे थे योजना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी में कुछ दिन पहले नोहर नगर गांव में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने बीती देर रात चार डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से डकैती में लूटा हुआ सामान भी बरामद हुआ है। वहीं एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए चारों आरोपियों को जेल भेजा दिया है।

बीती देर रात फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को सूचना मिली सोरहा से लौहार नगला को जाने वाली पक्की रोड पर निसार के खेत में बने पक्के मकान के कुछ लोग बाइको से इकट्ठे हुए हैं। यह लोग गांव में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। इन्हीं बदमाशों ने कुछ दिन पहले लौहार नगला गांव में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। एसएसआई पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस टीम को साथ लेकर चुपचाप मौके पर पहुंच गए। 

इस दौरान पुलिस ने सुना बाइक पर बैठे पांचो व्यक्ति डकैती की घटना को अंजाम देने को लेकर चर्चा कर रहे थे। लौहार गांव में डकैती करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को घेर लिया,लेकिन इस दौरान एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम जुबेर पुत्र अनीस अहमद निवासी ग्राम टिटौला फतेहगंज पश्चिमी, सोमपाल पुत्र मोतीराम लौहार नगला फतेहगंज पश्चिमी, सलीम पुत्र अब्दुल भाई ग्राम सफरी फतेहगंज पश्चिमी, मुन्ना उर्फ प्रकाश पुत्र रामरक्षपाल निवासी ग्राम लौहार नगला फतेहगंज पश्चिमी बताया। इस दौरान पुलिस ने फरार अभियुक्त का नाम पूछा उसका नाम बर्मी लाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम लौहार नगला फतेहगंज पश्चिमी बताया।

ये भी पढ़ें- बरेली: डीएम ने जिला अस्पताल में मारा छापा, स्टाफ में मची खलबली

संबंधित समाचार