सुलतानपुर: एसओ अखंडनगर समेत 14 पर दलित उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों में कोर्ट में केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधि संवाददाता, सुलतानपुर, अमृत विचार। मारपीट, गाली गलौज व दलित उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों में थाना अध्यक्ष अखंड नगर समेत 14 लोगों पर कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है। न्यायाधीश राकेश पांडेय ने मामले की सुनवाई 4 जून की तारीख नियत की है। अखंड नगर थाना क्षेत्र के बेहराभारी निवासी रामभोर ने थानाध्यक्ष नारद मुनि, सिपाही फिरदौस आलम, महिला कांस्टेबल भावना, दो अन्य पुलिसकर्मी तथा गांव के 9 लोगों पर कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है।

आरोप लगाया है कि रास्ते के विवाद को लेकर बीती आठ मई को विपक्षी ने रास्ते में छप्पर रख लिया। जिसकी शिकायत थानाध्यक्ष से किया तो उन्होंने विपक्षियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित को ही मारा पीटा और जाति सूचक गाली देकर अपमानित किया।

यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मियों के सामने ही गांव के अन्य आरोपियों ने पीड़ित की पिटाई की और दीवार नष्ट कर दिया। कोर्ट ने मामले को एडमिट करते हुए पीड़ित का बयान दर्ज करने के लिए चार जून की तारीख नियत की है। मामले में गांव के रामप्रताप, रामधनी, वीरेंद्र कुमार, राहुल उर्फ विनय, विपिन उर्फ सोनू, सचिन, शशि प्रकाश, रवि और अमित अन्य आरोपी हैं।

चिकित्सक हत्याकांड में नहीं हुई गवाही

शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में संविदा चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में सेशन कोर्ट में सोमवार को वादी पक्ष से गवाही न होने के कारण गवाही नही दर्ज हो सकी।  कोर्ट ने अभियोजन साक्ष्य के लिए 22 मई की तारीख नियत किया  है।  अदालत में अजय नारायण सिंह, जगदीश नारायण सिंह व दीपक सिंह के खिलाफ आरोप तय किए जा चुके हैं । कोर्ट में मुकदमा अभियोजन की  गवाही में नियत है। बीतेे साल 23 सितंबर को हुए हत्याकांड के चौथे आरोपी विजय नारायण सिंह की बीते सात अप्रैल को प्रापर्टी के विवाद में हत्या कर दी गई थी। सेशन जज जेपी पांडेय ने साक्ष्य के लिए अगली सुनवाई 22  मई को तारीख नियत की है।

यह भी पढ़ें:-UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: यूपी में सुबह 9 बजे तक 11.67 प्रतिशत हुआ मतदान, हरदोई में पड़े 13.17 वोट

संबंधित समाचार