हरदोई: बीमार चल रहे राजमिस्त्री ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। दो-तीन महीने से बीमर चल रहे राजमिस्त्री ने रविवार की रात में अपने ही बाग़ में गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इसका पता होने पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुइ उसका पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरु कर‌ दी है।

बताया गया है कि बघौली थाने के सारीपुर हीरालाल निवासी 45 वर्षीय राजेश पुत्र रामदयाल अपने पांच भाइयों मेन सबसे बड़ा था,पेशे से राजमिस्त्री राजेश की शादी नहीं हुई थी। रविवार की शाम वह घर से बाहर निकला,उसके बाद वापस नहीं लौटा।उसी दौरान देखा गया कि गांव के किनारे उसके अपने ही बाग़ में गमछे से फंदा पर लटकता हुआ शव देखा गया। इसका पता होने पर वहां काफी लोगों की भीड़ लग गई। राजेश ने ऐसा क्यो किया ? इस बारे में उसके घर वालों ने बताया कि वह करीब दो-तीन महीनें से बीमार था,मुंह में छाले होने से उसका खाना-पीना तक छूट गया था। घर वालों की बात मानें तो उसी के चलते उसने आत्महत्या करने वाला कदम उठाया। वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -UP Lok Sabha Chunav 2024 Live: बहराइच में दोपहर एक बजे 40.68 प्रतिशत हुई वोटिंग, हरदोई में तेज धूप के कारण मतदान केंद्रों पर पसरा सन्नाटा

संबंधित समाचार