UP Lok Sabha Phase 4 Election: फर्रुखाबाद में मतदान केंद्रों पर मुस्लिम महिलाओं में दिख रहा खासा उत्साह, केंद्रों पर लगी लंबी लाइनें
फर्रुखाबाद में मतदान केंद्रों पर मुस्लिम महिलाओं में दिख रहा खासा उत्साह
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में मुस्लिम महिलाओं का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुस्लिम महिलाएं सुबह से मतदान केंद्रों पर लाइन में लग गई। वह दोपहर बाद तक लाइन में लग कर मतदान कर रही है। भयंकर धूप में मुस्लिम महिलाएं लाइन में लग कर मतदान कर रही है।जिसकी खास वजह है की इंडिया गठबंधन से सलमान को टिकट न मिलने से नाराज मुस्लिम मतदाताओं का रातों-रात समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नवल किशोर के पक्ष में ध्रुवीकरण हो गया है।
जो मुस्लिम मतदाता बसपा प्रत्याशी क्रांति पांडे के साथ चुनाव प्रचार में लगे थे। उन्होंने भी रातों-रात अपना विचार बदलकर सपा के पक्ष में मतदान शुरू कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि मुस्लिम मतदाताओं ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में सुबह से ही अपनी महिलाओं को वोट करने के लिए लाइन में लगा दिया है।
जिसकी वजह से अन्य महिलाएं अभी वोट करने के लिए लाइन में लगी हुई है और मुस्लिम महिलाएं पहले से लाइन में लगकर वोट डाल रही है। इस संबंध में मुस्लिम नेता मोहम्मद यूनिस अंसारी से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि भाजपा को हराने के लिए मुस्लिम किसी हद तक जा सकता है।
मुसलमानों ने रातों-रात बैठक करके अपनी महिलाओं को सुबह से ही मतदान केंद्र पर भेज दिया। जब तक अन्य जाति वर्ग के मतदाता केंद्र पर पहुंचे तब तक वह लाइन में लग गई। इसी वजह से महिलाएं भयंकर धूप में लाइन में लकड़ मतदान कर रही हैं। उनका कहना है कि मुसलमानों के पास सपा के अलावा और कोई विकल्प नहीं है और अगर वह वोट देते भी है तो अन्य पार्टियां उनका वोट नहीं मानती।
इस वजह से समाजवादी पार्टी को वोट करना मुसलमान की मजबूरी है। अभी तक धूप की चिंता किए बिना मुस्लिम महिलाओं में भारी उत्साह नजर आता है। सभी मतदान केंद्रों पर मुस्लिम महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। जिन्हें देखकर राजनीति के पंडित अनुमान लगा रहे है कि अधिकांश मुस्लिम मतदाता सपा प्रत्याशी की झोली में चला गया है।
