Lok Sabha Election 2024: कानपुर के घाटमपुर में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, इस वजह से चल रहे नाराज...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। देशभर के कई जिलों में आज लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चौथे चरण का मतदान जारी है। कानपुर के घाटमपुर में अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। तीन घंटे तक मतदान न होने पर अधिकारियों ने चिंता जताई और ग्रामीणों से जाकर बात की।

दरअसल, बीते 22 मार्च को घाटमपुर के जलाला गांव निवासी आनंद भदौरिया की गांव के किनारे गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।

घाटमपुर में मतदान 2

मामले में खुलासा न हो पाने से नाराज चल रहे ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था। ऐसे में, अधिकारियों ने चिंता व्यक्त की और ग्रामीणों से बात की। काफी समझाने और हत्या के जल्द ही खुलासे का आश्वासन मिलने पर मतदान शुरू कर दिया है। 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: दहशतगर्द विकास दुबे के खात्मे के बाद पहली बार हो रहा कानपुर के बिकरू में मतदान, ऐसा रहा नजारा...

 

संबंधित समाचार