Lok Sabha Election 2024: फर्रुखाबाद में मतदाताओं में खासा उत्साह दिख रहा...पहली वोटर्स बोली- जिसे वोट दिया वही बनेगा सांसद
फर्रुखाबाद में मतदाताओं में खासा उत्साह दिख रहा
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फर्रुखाबाद में मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। पहला वोट डालकर आई महिला बोली जिसे वोट दिया वही सांसद बनेगा। लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। जिले में शुरू हुए मतदान के दौरान महिला मतदाताओं ने सबसे पहले मतदान किया। उन्होंने बताया कि उनका वोट निरर्थक नहीं जाएगा। जिनके लिए उन्होंने मतदान किया है। वहीं जिले का सांसद बनेगा। वोट डालकर आई महिलाओं ने अपनी उंगली दिखाते हुए बताया कि वह सबसे पहले वोट डालकर आ रहे हैं।'

फर्रुखाबाद में भाजपा उम्मीदवार व उनकी पत्नी ने डाला वोट
भाजपा उम्मीदवार मुकेश राजपूत व उनकी पत्नी सौभाग्यवती ने बद्रीविशाल मतदान केंद्र पर मतदान किया। विधानसभा कायमगंज के ग्राम बरखेड़ा वूत संख्या 91 में ईवीएम खराब होने के कारण वोटिंग 7.30 बजे के बाद भी शुरू नही हो सकी थी। पीठासीन अधिकारी के ने बताया कि यहां की वोटिंग सेक्टर मजिस्ट्रेट आने के बाद ही चालू हो पाई। वहीं, फर्रुखाबाद के बद्रीविशाल मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइन लगी।
