Lok Sabha Election 2024: सांसद सुब्रत पाठक ने पीठासीन अधिकारी पर लगाया आरोप, बोले- सपा के पक्ष में मतदान को बना रहीं दबाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। कन्नौज लोकसभा के सौरिख में भाजपा विधायक द्वारा पुलिस को धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा है। उधर, कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक का आरोप है कि पीठासीन अधिकारी अर्चना यादव वोटरों पर सपा के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रही हैं।

कन्नौज में पुलिसिया खेल शुरू - सपा

सपा की ओर से दावा किया जा रहा है कि कन्नौज लोकसभा के कन्नौज तिर्वा में बूथ संख्या 354 पर मुस्लिम महिलाओं को आधार कार्ड से वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। मतदाताओं को किया जा रहा परेशान।

वहीं पार्टी ने यह भी दावा किया कि कन्नौज शहर शेखाना की बूथ संख्या 301,302,303,304,305,306 मुस्लिम बूथों पर वोटिंग स्लो हो रही है। कन्नौज शहर ग्वाल मैदान के के इंटर कॉलेज की बूथ संख्या 294,296,297 पर मुस्लिम महिलाओं को नकाब के नाम पर परेशान किया जा रहा है, यहाँ भाजपा कार्यकर्त्ता उत्पात करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं कृपया संज्ञान लिया जाये।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज, बोले- कहां छिप गए BJP के गुंडे...पढ़ें, पूरी खबर

संबंधित समाचार