Health Tips: गर्मी में पेट को ठंडक देने में नारियल को टक्कर देता है ये फल, इन परेशानियों में है मददगार

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Health Tips: गर्मियों के मौसम शरीर को हाइड्रेट करने के लिए लोग तरह-तरह के तरल पदार्थ का सेवन करते हैं। ऐसे में नारियल जैसा दिखने वाला एक फल है, जो इस मौसम के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका नाम ताड़गोला है। यह फल आपको भारत के कई गांव कस्बों में देखने को मिल जाएंगे।

ताड़गोला के अंदर से बनावट लीची जैसी होती है। ताड़गोला में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करते ही आपकी शरीर को तुरंत हाइड्रेट होती है और आपके पेट को ठंडक मिलती है। अगर आप भी इस भयंकर गर्मी से परेशान हैं तो इस फल का सेवन जरुर कर सकते हैं। तो आईए जानते हैं इसके फायदों की लिस्ट। 

इन परेशानियों में है मददगार

बॉडी को हाइ ड्रेट करे 
बढ़ती गर्मी की वजह से लोगों की बॉडी गरम होने लगती है जिससे लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में ताड़गोला  का सेवन करने से आपको तुरंत हाइड्रेशन मिलता है।

पेट की समस्याओं में फायदेमंद 
गर्मी के मौसम में ताड़गोला आपके पेट के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। यह तुरंत आपके पेट को ठंडा करता है। इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है साथ ही कब्ज, अपच और गैस की समस्या से भी आराम मिलता है।  

इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट  
इम्यून सिस्टम कमजोर होने से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में बहुत जल्दी आते हैं। ऐसे में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आप विटामिन सी से भरपूर ताड़गोले का सेवन कर सकते हैं।  

डायबिटीज में फायदेमंद
ताड़गोला का फल डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल, इसमें इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जो शुगर को कंट्रोल करता है।  

ये भी पढ़ें- सफेद प्याज सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, यहां जानें इसे खाने के फायदे

संबंधित समाचार