बरेली: दहेज में बाइक न मिलने पर तोड़ा रिश्ता, अश्लील फोटो किया वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: एक युवती ने युवक पर बाइक न मिलने पर शादी का रिश्ता तोड़ने और अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सुभाषनगर क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसका विवाह चार वर्ष पूर्व हरिहर पाठक उर्फ हिमांशु निवासी मोहल्ला परा फरीदपुर के साथ तय हुआ था। 18 फरवरी को हिमांशु की बहन की शादी के बाद युवती के घर वालों लड़का पक्ष से विवाह की तारीख निश्चित करने को कहा।

आरोप है कि हिमांशु और उसकी मां गिरिजा देवी और पिता अनिल पाठक ने दहेज में बुलेट व नकद रुपये देने की मांग की। मांग पूरी न होने पर लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि हिमांशु कई बार उसे बाहर मिलने को भी बुलाता था। हिमांशु के पास युवती की कुछ आपत्तिजनक फोटो थे। जिन्हें वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें-  Lok Sabha Elections 2024: आंवला सीट से चुनाव में किस प्रत्याशी ने किया कितना खर्च?, जानिए सरकारी आंकड़े

संबंधित समाचार