बरेली: नारी को सम्मान दिलाने के लिए मिशन शक्ति अभियान शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शारदीय नवरात्र के पहले दिन महिलाओं को सम्मान दिलाने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान शुरू किया गया है। शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से मिशन शक्ति के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री व महिला कल्याण विभाग की …

बरेली, अमृत विचार। शारदीय नवरात्र के पहले दिन महिलाओं को सम्मान दिलाने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान शुरू किया गया है। शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से मिशन शक्ति के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री व महिला कल्याण विभाग की महिलाओं की जागरूकता रैली को आईसीडीएस की निदेशक एवं अभियान की नोडल अधिकारी सारिका मोहन ने रैली को हरी झण्डी दिखाई।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति अभियान के दौरान नारी सुरक्षा के लिए 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवाएं, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि की जानकारी प्रचार वाहनों से दी जायेगी। कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग की एलईडी वीडियो वैन से महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रचार सामग्री वितरित की गयी।

इस मौके पर परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। शहर विधायक ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर उसका शुभारंभ किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के विभिन्न विभागों के कार्यालय, तहसील, ब्लाक, बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यक्रम किए गए। पम्फलेट एवं प्रचार-प्रसार साम्रगी वितरित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी नगर महेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पाण्डेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार आदि अधिकारियों प्रतिभाग किया।

समाज में संपूर्ण सहभागिता को महिलाओं का सम्मान जरूरी
अभियान के शुभारंभ पर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि अभियान 17 से 25 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। मिशन शक्ति अभियान के तहत यह संदेश दिया जा रहा है कि महिलाओं की समाज में सम्पूर्ण सहभागिता के लिए उनका सम्मान जरूरी है। महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा के लिए विभिन्न कार्यक्रम प्रतिदिन किये जायेंगे। कहा कि हर एक नारी को उसका अधिकार मिलना चाहिए। महिला व पुरुष में कोई भी अन्तर न समझा जाये।

संबंधित समाचार