बहराइच: शाम से लापता युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। जनपद के चंदनपुर गांव निवासी एक युवक शाम को घर से चला गया। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर स्थित देवी स्थान परिसर में लगे पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनपुर निवासी बजरंग (30) पुत्र माली पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। जबकि पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। किसी मामले को लेकर सोमवार को परिवार में विवाद हुआ। इसके बाद अचानक बजरंग गायब हो गया। 

परिवार के लोग उसकी तलाश में लगे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर परिवार के लोगों ने मंगलवार को पुनः तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर स्थित देवी स्थान परिसर में लगे पेड़ में फंदे से युवक का शव फंदे लटकता मिला। इस पर परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी के नामांकन से पहले डीएम ऑफिस पहुंचे अमित शाह, नड्डा, हरदीप सिंह पुरी समेत NDA के कई नेता

 

संबंधित समाचार