Health Tips: लेट नाइट डिनर से हो सकती है एसिडिटी और गैस की समस्या, इन घरेलू उपाय को अपनाकर पाएं तुरंत आराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज कल के खराब लाइफस्टाइल के चलते लोग कई सारी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं जंक और फास्ट फूड खाने के सेवन से अधिकतर लोग मोटापे को भी दावत दे रहे हैं। बता दें गलत टाइम पर लंच और डिनर करने से कई सारी दिक्कत शुरू हो जाती है। अगर आप डिनर रात के 8 बजे के पहले कर लेते हैं तो आप पेट से जुड़ी कई सारी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। 

वहीं देर रात खाना खाने से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। सिर्फ इतना ही हीं खट्टी डकार और सीने में जलन की भी दिक्कत हो सकती है। देर रात खाना खाने से एसिडिटी होने लगती है। जिसके कारण पेट फूलना, सीने में जलन जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जिन लोगों को गैस और सीने में जलन की दिक्कत होती है उन्हें खाली पेट सौंफ का पानी जरूर पीना चाहिए। वहीं बेहतर पाचन के लिए सौंफ चबाना चाहिए। गैस और एसिडिटी की समस्या के कारण जीरा पानी भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालें और उसे उबालें। फिर इसे छानकर पी लें।

ये भी पढे़ं- Health Tips: गर्मी में पेट को ठंडक देने में नारियल को टक्कर देता है ये फल, इन परेशानियों में है मददगार