Good News: आ गया 58 रुपये का जबरदस्त प्लान, रोजाना मिलेगा 2GB डाटा...यहां जानें पूरी डिटेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए रिचार्ज से संबंधित ऑफर लाती रहती हैं। हम सभी ऐसे प्लान की तलाश में रहते हैं जो सस्ता हो। ऐसे में अगर आप भी किसी सस्ते प्लान की तलाश में हैं तो बीएसएनएल ने एक साथ दो जबरदस्त प्लान पेश किए हैं। 

बता दें BSNL के इन प्लान की कीमतें 58 रुपये और 59 रुपये हैं। इनमें से 59 रुपये वाला एक रेगुलर सर्विस वैलिडिटी प्लान है, जबकि 58 रुपये वाला एक डाटा प्लान है। तो चलिए इन दोनों प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

58 रुपये वाले प्लान के फायदे
BSNL के 58 रुपये वाले प्लान के फायदों की बात करें तो इस प्लान में हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 7 दिनों की है। वहीं डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40Kbps हो जाएगी। यदि आपको डाटा की जरूरत है तो यह प्लान आपके लिए हो सकता है क्योंकि इसमें महज 58 रुपये में आपको 14 जीबी डाटा मिलता है।

59 रुपये वाले प्लान के फायदे
बता दें BSNL के इस प्लान के साथ हर रोज 1 जीबी डाटा मिलता है। वहीं इसके अलावा इस प्लान के साथ 7 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान में एसएमएस नहीं मिलेगा। यह प्लान उनके लिए है जिन्हें डाटा के साथ कॉलिंग भी चाहिए।

ये भी पढे़ं- Airtel ग्राहकों को क्लाउड समाधान प्रदान करेगा Google Cloud, दोनों कंपनियों ने की साझेदारी 

 

संबंधित समाचार