इलाहाबाद प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने नहीं दिया चुनाव खर्च का ब्यौरा, उज्ज्वल रहे अव्वल
प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार पर खर्च करने के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह अव्वल रहे है। निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षक रविकांत गुप्ता और डॉ. वी नवीन कुमार के समक्ष सर्किट हाउस में पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। वहीं भाजपा सहित अन्य प्रत्याशियों ने भी अपना ब्यौरा दिया है।
इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने प्रचार में हुए खर्च का पूरा लेखा जोखा नहीं दिया है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह प्रचार के लिए सबसे ज्यादा खर्च कर चुके हैं। उज्ज्वल ने अब तक 17 लाख 53 हजार एक सौ 21 रुपए खर्च किया है। सभी 14 प्रत्याशियों को अपने चुनाव के खर्च का लेखा जोखा जमा करना था।
लेकिन इसमें 5 प्रत्याशी न तो पहुंचे और न ही अपना कोई विवरण जमा किया। उन पांच प्रत्याशियों को नोटिश भी भेजी गयी है। जिसमें बसपा के प्रत्याशी रमेश सिंह पटेल, राष्ट्रीय समाज दल के राजधर सिंह पटेल, अपना दल कमेरावादी के हंसराज कोल व निर्दल प्रत्याशी अवनीश कुमार व गीता रानी शर्मा शामिल है।
प्रत्याशियों का खर्च
प्रगतिशील समाज पार्टी के प्रत्याशी अजीत कुमार पटेल ने ने अधूरा लेखा जोखा जमा किया है। भागीदारी पार्टी के पार्टी के राजेंद प्रसाद प्रजापति करीब 32 हजार, सम्यक पार्टी के शिव प्रसाद विश्वकर्मा 28 हजार, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के हेमराज सिंह, 37 हजार, कमेरा समाज पार्टी के सर्वजीत सिंह ने करीब 50 हजार रुपए, निर्दलीय प्रत्याशी अनुज स्वरूप शुक्ला ने 32 हजार व निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल स्वरूप जोशी ने भी 60 हजार रुपए खर्च प्रचार में किया है।
ये भी पढ़ें -Lok Sabha Elections 2024: रायबरेली और अमेठी में सपा के सहयोग से कांग्रेस की संभावनाओं को मिला बल
