शाहजहांपुर: बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कलान,अमृत विचार: कलान क्षेत्र में मंगलवार सुबह बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को बदायूं भेजा गया है। वहीं परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए पीएचसी पर हंगामा काटा। इससे एक घंटे बाद पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी हुई।   
क्षेत्र के गांव बेहटी निवासी 18 वर्षीय राजीव यादव अपने बड़े भाई 22 वर्षीय प्रमोद यादव पुत्रगण वेदराम यादव कलान बाजार से मंगलवार सुबह 9 बजे पुताई के लिए पुट्टी लेकर बाइक से अपने गांव को जा रहे थे।

सामने से बदायूं थाना उसहैत के गांव कटरा सहदतगंज पुलिस चौकी निवासी 22 वर्षीय सुरजीत बाइक से आधीदेई की तरफ से आ रहा था। गढ़िया छवि मार्ग पर गूदाह गांव के ईट भट्टा के पास बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार राजीव यादव की मौके मौत हो गई और उसका बड़ा भाई प्रमोद उर्फ मिलिट्री गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सुरजीत भी गंभीर रूप रूप से घायल हो गया। 

पुलिस ने घायलों को कलान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें बदायूं मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। राजीव सात भाइयों सुरेश, शिवदत्त, अहलकार, अरविंद, सुखबीर, प्रमोद में सबसे छोटा था, उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। बाकी सभी भाइयों की शादियां हो चुकी है।

परिजनों का आरोप था कि पीआरबी पुलिस 112 अगर राजीव को उठाकर ले आती, तो उसकी जान बच सकती थी, जबकि पीआरबी पुलिस जनपद बदायूं के थाना ऊसहैत के कटरा सहादतगंज निवासी सुरजीत को उठा कर ले आई। जिस वजह से ही मृतक के परिजन उत्तेजित हो उठे और पुलिस पर तमाम आरोप लगा डाले। जिससे काफी मशक्कत के बाद उसका पंचनामा भरा  जा सका, क्योंकि मृतक के परिजनों ने पुलिस के सामने खासा हंगामा काटा और पुलिस को खरी खोटी सुनाई।

ये भी पढ़े- शाहजहांपुर: हादसे में घायल व्यक्ति की बरेली में मौत, चालक पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार