Video: गोंडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत अंतर जनपदीय गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार
50 हजार की नकदी समेत तमंचा, बाइक व लाखों के जेवर बरामद
गोंडा, अमृत विचार। इटियाथोक पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश समेत अंतर जनपदीय गिरोह के 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 50 हजार की नकदी समेत तमंचा, बाइक व लाखों रुपये के जेवर बरामद किया है। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया।
एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि जिले में पिछले कई महीनों से जिले में शातिर चोरों का गिरोह सक्रिय था। बीते 27 फरवरी को इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवनियापुर उपाध्याय गांव के रहने वाले अजय कुमार सोनी की ज्वेलरी शॉप में चोरी हो गयी थी। चोर उनकी शॉप का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर लेकर चंपत हो गए थे। इस मामले में पीड़ित ने इटियाथोक थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। एसपी ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए इनकी धरपकड़ के लिए सभी थानों को निर्देशित किया गया था। साथ में एसओजी व सर्विलांस की टीमें भी लगातार इनकी मॉनिटरिंग कर रही थी।
एएसपी ने बताया कि सोमवार को इटियाथोक पुलिस को सूचना मिली कि शातिर चोरों का गिरोह क्षेत्र के प्राइमरी विद्यालय बेलवा बहुता के पास मौजूद है। इस सूचना पर थाने की पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस की टीम ने उनकी घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच शातिरों को दबोच लिया। पकड़े गए शातिर चोर अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं और 6 मई को इटियाथोक थाना क्षेत्र के रैगांव निवासी अब्दुल रहमान व 2 फरवरी को धानेपुर क्षेत्र के इन्द्रानगर चौराहे पर स्थित राम सोनी की ज्वेलरी शाॅप में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने 50 हजार की नकदी समेत तमंचा, बाइक व लाखों रुपये के जेवर बरामद किया है।
इन बदमाशों की हुई गिरफ्तारी
-इन्दर पुत्र छेदी सोनकर निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना विश्वेश्वरगंज जनपद बहराइच
-रामनरेश पुत्र रामपथ सोनकर निवासी ग्राम दिनामगढ़ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
-महेश कोरी पुत्र अन्नतराम निवासी ग्राम भयापुरवा लालनगर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
- ननके सोनकर पुत्र राम अवध सोनकर निवासी लाल नगर मौजा पहला थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा
- सिद्धनाथ सोनकर पुत्र भगौती निवासी ग्राम लालनगर धोबीपुरवा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा
बहराइच का हिस्ट्रीशीटर है शातिर इन्दर खटिक
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया इंदर खटिक बहराइच जिले का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ बहराइच के पयागपुर समेत गोंडा के धानेपुर, इटियाथोक, कौड़िया व खरगूपुर थाने में 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा ननके सोनकर के खिलाफ 10, महेश कोरी के खिलाफ 15, सिद्धनाथ के खिलाफ 8 व रामनरेश के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं।
बदमाशों की धरपकड़ में यह रहे शामिल
इस अंतर जनपदीय गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी, एसओजी प्रभारी सर्वजीत गुप्ता, सर्विलांस प्रभारी सुनील सिंह, साइबर प्रभारी सादाब आलम, एसआई रवीन्द्र कुमार रमन, राजेश यादव व शशांक मौर्य, हेड कांस्टेबल संजय निषाद, दिनेश मद्देशिया, आदित्य राय, शशांक द्विवेदी, महेन्द्र कुमार, पंकज सिंह, रणधीर सिंह, लोकेश नागर, अरूण यादव, रवि कुमार यादव, हृदय नारायण दीक्षित, अमित पाठक, आदित्य पाल व अंशुमान पाण्डेय शामिल रहे।
#Video गोंडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत अंतर जनपदीय गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार #gonda #gondapolice #UPPolice pic.twitter.com/inB6Dlk95e
— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 14, 2024
ये भी पढ़ें -अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में फैसला सुरक्षित, तीन घंटे तक चली सुनवाई
