Kanpur: स्वास्थ्य अधिकारियों के दावों की खुली पोल: गोद में पिता को लेकर लैब पहुंचा बेटा, देखते रहे प्रमुख सचिव, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में स्थापित लैब का निरीक्षण पहुंचे थे प्रमुख सचिव

कानपुर, अमृत विचार। केंद्र से लेकर प्रदेश तक के स्वास्थ्य अधिकारी चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर करने के दावे भले ही कर रहे हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। मंगलवार को जब जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की टीबी लैब का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा निरीक्षण कर रहे थे, तभी उनके ही सामने एक बेटा अपने बीमार पिता को गोद में उठाकर लैब में जांच कराने ले जा रहा था। 

अधिकारियों को देख वह थोड़ा रूका और उसके बाद जब प्रमुख सचिव थोड़ा हटे तो वह उनको लैब तक पिता को गोद में उठाकर ले गया। हैरत की बात यह है कि प्रमुख सचिव मौके पर कोई एक्शन लेते नजर नहीं आए। प्रमुख सचिव बस उनको देखते रहे। जबकि प्राचार्य प्रो. संजय काला ने मरीज को पास में रखी बैंच में लेटवाया और अपने कर्मचारियों से स्ट्रेचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Screenshot_2024_0514_195414

 

मामले में समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा - 'शर्म कर लीजिए योगी जी, शर्म आती नहीं या बेशर्मी का लबादा और लिया है आपने?' 

यह भी पढ़ें- Chitrakoot: दुष्कर्म के बाद तय किया रिश्ता, फिर शादी से मुकरा, आहत पीड़िता ने किया सुसाइड, आरोपी ग्राम प्रधान की जमानत खारिज

 

संबंधित समाचार