पीलीभीत: एडीएम की सख्ती के बाद रिपोर्ट तैयार, नगर पालिका के 7 वाहन खराब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार: शहर की सफाई व्यवस्था में प्रयोग किए जाने वाले वाहनों की मरम्मत और खराब होने के मामले में एडीएम ने नगरपालिका से रिपोर्ट मांगी थी। जिस पर नगरपालिका के अफसरों ने चालकों से वाहनों की लॉक बुक हैंडओवर लेने के बाद पूरी रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें नगरपालिका ने सात वाहन खराब और 17 वाहन निष्प्रोज्य बताए हैं। जिसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जिसे एडीएम को भेजा जाएगा।

शहर के 27 वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए नगरपालिका के पास 152 सरकारी और 208 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी है। वहीं कूड़ा उठान के लिए संसाधन के तौर पर नए पुराने मिलाकर करीब  45 वाहन मौजूद हैं। पालिका के मुताबिक इसमें मात्र छह ट्रैक्टर-ट्राली, 26 लोडर, एक जेसीबी, एक कैटलकैचर और एक सीवर टैंक साफ करने वाली मशीन है। खास बात यह है कि जो वाहन दुरुस्त बताए जा रहे हैं, उसमें भी किसी ट्रैक्टर में बैटरी तो किसी में लाइट नहीं है।

एक जेसीबी मशीन बीते छह माह से खराब पड़ी हुई है। जिसे आज तक ठीक नहीं कराया जा रहा है। वहीं कूड़ा उठान से संबधित वाहनों का एक बड़ा जखीरा वाटर वर्क्स कंपाउंड में खड़ा है। यहां कई ऐसे वाहन है, जिनकी हालत अन्य वाहनों से बेहतर है, लेकिन इन्हें कंडम की श्रेणी में डालकर छोड़ दिया है। खास बात यह है कि इनमें कुछ वाहनों के भीतर सीटों के ऊपर तो पड़े प्लास्टिक के कवर तक नहीं उतरें हैं और इन पर घास उग आई है। 

इस मुद्दे को अमृत विचार ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इधर वॉटर वर्क्स कंपाउंड में खड़े इन बदहाल वाहनों का मामला संज्ञान में आने के बाद एडीएम वित्त ऋतु पूनिया ने ईओ से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद नगरपालिका ने वाटर वर्क्स में खड़े वाहनों के चालकों से उनकी लॉक बुक मांगी है। जिसमें डीजल की खपत की पड़ताल की जा रही है। 

वहीं वाहनों में सात वाहन खराब दिखाए हैं। जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, छोटा हाथी,मशीन समेत सात वाहन शामिल हैं। इसके अलावा 17 वाहन निष्प्रोज्य पड़े हैं। जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली, छोटा हाथी, जेसीबी मशीन, ट्रॉली आदि शामिल हैं। जिनको नीलाम किया जाना है। सफाई निरीक्षक आबिद अली ने बताया कि प्रशासन की ओर से वाहनों की रिपोर्ट और डीजल लॉक मांगी गई थी। इसलिए रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: महिला शिक्षामित्र से मांगी 50 लाख रंगदारी, बोला- रुपये नहीं हैं तो फिर मकान कर दो मेरे नाम...वरना वायरल कर दूंगा फोटो-वीडियो

संबंधित समाचार