गोंडा: पुलिसकर्मियों ने निकाली 8 किमी लंबी बाइक रैली, मतदाताओं को किया जागरुक

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

- कमिश्नर, डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

गोंडा,  अमृत विचार। मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरुक करने के लिए बुधवार को पुलिस महकमें के तरफ से बाइक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों ने 8 किलोमीटर लंबी जागरुकता रैली निकाली और आगामी 20 मई को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया। इस बाइक रैली को देवी पाटन मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी नेहा शर्मा व एसपी विनीत जायसवाल ने हरी झंडी दिखायी।

gonda4

शहर के गुरु नानक चौराहे से निकाली गयी यह बाइक रैली बड़गांव चौकी से सर्कुलर रोड होते हुए सद्भावना चौकी, झंझरी ब्लॉक, एकता चौराहा, गुड्डूमल चौराहा होते हुए फिर गुरु नानक चौराहे पर पहुंची जहां पर इस बाइक रैली का समापन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल समेत सैकड़ो की संख्या में पुलिसकर्मियों ने लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।साथ ही मतदान करने के लिए लोगों को शपथ दिलाते हुए सुरक्षा का एहसास कराया।

आयुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्रा ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए और लोगों को मतदान से पहले सुरक्षा का एहसास करने के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा मोटरसाइकिल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। सभी पुलिसकर्मियों ने पूरे शहर में रैली निकालकर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया है। चुनाव में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

उन्होने सभी से अपने घरों से निकलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। एयपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले के अलग-अलग स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो लगातार क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

ये भी पढ़े  Video: BJP का रथ फंस नहीं बल्कि धंस गया है, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अखिलेश यादव, अमृत विचार के सवाल पर कहा-हमारी आपकी अलग से होगी क्लास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म