बरेली: 48 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, एक की मौत
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की रफ्तार अक्टूबर महीने में रोजाना कम हो रही है। शनिवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार में 48 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले कोविड अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई है। 60 वर्षीय संक्रमित को गुरुवार को …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की रफ्तार अक्टूबर महीने में रोजाना कम हो रही है। शनिवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार में 48 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले कोविड अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई है। 60 वर्षीय संक्रमित को गुरुवार को बुखार और सांस लेने में तकलीफ के चलते जांच कराई जिसमें संक्रमण की पुष्टि होने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब जिले में मौत का आंकड़ा 151 हो गया है।
सीएमओ डा. वीके शुक्ल के अनुसार शनिवार को 3356 की लोगो की रिपोर्ट आई जिसमें 48 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें तीन बीएल एग्रो के तीन कर्मचारियों में, दो गौटिया में, दो महानगर में संक्रमित मिले है। इसके अलावा सेना और वायुसेना के एक-एक जवान में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
महानगर, सूफी टोला, रामपुरा, बीसलपुर, पीलीभीत, मेगा सिटी, फतेहगंज, आनंद विहार, अर्चना रेजिडेंसी, खलीलपुर, प्रेमनगर, रामपुर गार्डन, कैंट, माडल टाउन, आशीष रॉयल पार्क, दुनका, लाजपत नगर, बुखारा, मैमोर, कर्मचारी नगर, जेल रोड, मक्सूदपुर, सनसिटी विहार, स्वाले नगर, सेमीखेड़ा बन्नूबाल कालोनी, गौटिया, श्रीनाथ पुरम, क्योलिड़िया में भी संक्रमित निकले हैं।
