प्रयागराज: भूमि विवाद में युवक का अपहरण, दो सगे भाइयों पर लगा आरोप  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। सरायममरेज थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों पर अधिवक्ता भाई का अपहरण करवाकर जमीन को अपने नाम लिखवाने का मामला सामने आया है। साथी अधिवक्ता कृष्ण नंद सिंह ने बताया कि सरायममरेज के बीबीपुर निवासी रद्ध प्रताप बिंद उनके पास क्लर्क का काम करता है। 

मंगलवार को उसके भाई रामजस और रामकृष्ण के साथ जमीन बंदवारे को लेकर विवाद हुआ था। उसके दोनों भाई उसके ऊपर दबाव बना रहे थे कि वह अपनी सारी जमीन पत्नी के नाम कर दो नहीं तो तुम्हारी हत्या करवा दूंगा। उसके देर बाद घर पर कार से 10 से 12 लोग आए और रुद्र प्रताप को जबरन अपने साथ कार में बैठाकर लेकर चले गए। कार सवार लोग असलहे से लैश थे। वहीं शाम करीब साढ़े सात बजे 112 नंबर पर फोन कर मामले की शिकायत की उसके बाद सरायममरेज एसएचओ को घटना की सूचना दिए लेकिन आश्वासन के बाद भी पुलिस अभी रुद्र प्रताप का पता नहीं लगा पाई।

ये भी पढ़ें -सपा सरकार में प्रदेश में पैदा होते थे गुंडे व माफिया :ब्रजेश पाठक

संबंधित समाचार