आगरा: 'महिला के ऊपर भूत प्रेत का साया', तांत्रिक ने गर्म चिमटों से दागा...झाड़ू से पीटा, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला के ऊपर भूत प्रेत का साया बताकर उसकी जेठ-जेठानी ने तांत्रिक के पास ले गए और वहां बुरी तरह से चिमटों से दागा, झाड़ू से पीटा। मामले में शिकायत करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और तांत्रित की तलाश कर रही है। 

बता दें, ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने जेठ और जेठानी पर यातनाएं देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि उसे उसके जेठ और जेठानी भूत प्रेत का साया बताकर फिरोजाबाद ले गए। वहां एक तांत्रिक से मिलवाया। तांत्रिक ने महिला के ऊपर झाड़ फूंक करते हूए उसे झाड़ू से बुरी तरह पीटा और लाल चिटका करके उसकी कमर और पीट को दागा। 

पीड़िता ने घर पर आने के बाद पूरा मामला अपने पति को बताया। थाने जाकर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस फरार तांत्रिक की तलाश कर रही है। 

यह भी पढ़ें- Agra News: पति ने नहीं दिलाया 5 रुपये वाला 'कुरकुरे'...नाराज पत्नी चली गई मायके, पुलिस के पास पहुंचा मामला

संबंधित समाचार