लखनऊ में सपा के पूर्व विधायक पर FIR दर्ज, मैकेनिक को पीटने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के गोमतीनगर थाने में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर एक मैकेनिक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक गोमती नगर इलाके में एक मोटर वर्कशॉप पर पहुंचे जहाँ किसी बात को लेकर उनका मैकेनिक से विवाद हो गया। आरोप है कि विधायक और उनके सरकारी गनर ने मैकेनिक को पीटना शुरू कर दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।   

लखनऊ पुलिस को दी गई तहरीर में मैकेनिक लाल जी ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक, उनके सरकारी गनर और ड्राइवर ने उसे जाति सूचक गालियां दीं और अचानक डंडे से हमला कर दिया। जब वो जान बचाने के लिये भागा तो विधायक और उनके गनर ने उसे सड़क पर दौड़ाकर पकड़ लिया और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। पूर्व विधायक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही हमला करने, चोट पहुंचाने और धमकी देने की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें -श्रावस्ती पहुंचे पूर्व विधायक दिलीप वर्मा का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पार्टी में हुए हैं शामिल

संबंधित समाचार