गोंडा: आग लगने से तीन घर जले, गृहस्थी समेत लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बभनजोत/गोंडा, अमृत विचार। खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट पूर्वी के मजरा बनकटवा में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग लगने से तीन लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गयी। केशव नगर ग्रांट पूर्वी के मजरा बनकटवा के रहने वाले दिनेश कुमार, अशोक कुमार व राम लोटन ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम उनके छप्पर के घर में अचानक आग लग गई।

9

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक‌ ग्रामीण कुछ समझ पाते की तीनों छप्पर के घर जलकर राख हो गये। घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान, नगदी, जेवर व कपड़े आदि सभी सामान जल गए। गांव के लोगों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की लेकिन सफलता नहीं मिली। क्षेत्रीय लेखपाल बिजेंदर सक्सेना ने बताया कि इस आग्निकांड से लगभग 1.35 लाख का रुपये का नुकसान हुआ है।  तहसील को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली को जागीर समझने वालों को अमेठी ने नकार दिया, ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर बोला हमला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका